QA Portel

Answer to every question
Know the answer to every question and information from around the world in Hindi.
search icon

NOTICE

सम्राट अशोक के बारे में - About Emperor Ashoka FAQ

Rate this page

4
1

सम्राट अशोक कौन थे?

general

सम्राट अशोक, विश्वप्रसिद्ध और सबसे शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे, उनका राजकाल ईसा पूर्व 269 से, 232 प्राचीन भारत में था.

सम्राट अशोक किस धर्म के थे?

general

सम्राट अशोक, बौद्ध धर्म के सबसे प्रतापी राजा थे साथ ही सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य से बेहतर कुशल प्रशासन तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है.

सम्राट अशोक का पूरा नाम क्या था?

general

सम्राट अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक (राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय) था.

सम्राट अशोक का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

general

सम्राट अशोक का जन्म 304 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र, पटना भारत में हुआ था.

सम्राट अशोक के माता-पिता का नाम क्या था?

general

सम्राट अशोक के पिता का नाम बिन्दुसार और माता का नाम सुभद्रांगी (रानी धर्मा) था. सम्राट अशोक की माता सुभद्रांगी (रानी धर्मा) क्षत्रिय कुल से नहीं थी जिसके कारण से उन्हें कोई विशेष स्थान राजकुल में प्राप्त नहीं था.

सम्राट अशोक की पत्नी कौन थी?

general

सम्राट अशोक की पत्नी देवी, कारुवाकी, पद्मावती, तिष्यरक्षिता थी. इसमें दिव्यदान में अशोक की एक पत्‍नी का नाम 'तिष्यरक्षिता' मिलता है। उसके लेख में केवल उसकी पत्‍नी 'करूणावकि' है.

सम्राट अशोक की मृत्यु कब और कैसे हुई थी?

general

विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान अशोक ने लगभग 36 वर्षों तक शासन किया, इसके बाद लगभग 232 ईसापूर्व में उसकी मृत्यु हुई थी.

सम्राट अशोक की मृत्यु के बाद मौर्य राजवंश कितने वर्षो तक रहा था?

general

सम्राट अशोक की मृत्यु के बाद मौर्य राजवंश लगभग 50 वर्षों तक ही रहा था, अशोक के उपरान्त अगले पाँच दशक तक उनके निर्बल उत्तराधिकारी शासन संचालित करते रहे थे.

सम्राट अशोक अपने जीवन में कितने युद्ध हारे थे?

general

सम्राट अशोक ने अपनी जीवनकाल में एक भी युद्ध नही हारा था.

सम्राट अशोक का साम्राज्य कितना बड़ा था?

general

सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का सम्पूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यान्मार के अधिकांश भूभाग पर था, यह विशाल साम्राज्य उस समय तक से आज तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य रहा है.

सम्राट अशोक को क्या कहा जाता है?

general

सम्राट अशोक को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक' कहा जाता है, जिसका अर्थ है - ‘सम्राटों के सम्राट’, और यह स्थान भारत में केवल सम्राट अशोक को मिला है.

Comments